Varanasi News: पटाखा कारोबारी से 2.30 लाख के गबन में केस
वाराणसी, जुलाई 8 -- Varanasi News: वाराणसी। दीपावली पर पटाखा कारोबारी से 2.30 लाख रुपये गबन के मामले में कैंट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। भोजूबीर सब्जी मंडी निवासी राजकुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में दीपावली पर पटाखा बिक्री के लिए उन्होंने पटना सिटी स्थित मेसर्स कुमार इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सोनू गुप्ता से सौदा किया था। उन्होंने अलग-अलग तिथियों में फोन-पे और नेट बैंकिंग के माध्यम से कुल 3 लाख 71 हजार 345 रुपये का भुगतान किया। आरोप है कि पूर्ण भुगतान के बावजूद आरोपी ने केवल 1 लाख 41 हजार 314 रुपये का ही माल भेजा। शेष 2.30 लाख का माल न तो भेजा और न ही धनराशि वापस की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.