Varanasi News: पचइयां पर दिखा गांव के मल्लों का दमखम
वाराणसी, अगस्त 17 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। ग्राम्यांचलों में सोमवार को पचइयां (नागपंचमी पर्व) परंपरागत ढंग से मनाई गई। हिंदू धर्मावलंबियों ने नागदेवता की पूजा-अर्चना कर उन्हें दूध-लावा चढ़ाया। अखाड़ों में पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेच आजमाए। कई जगह खेल प्रतियोगिताएं हुईं तो सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। चिरईगांव प्रतिनिधि के मुताबिक जाल्हूपुर में नागपंचमी पर्व पर श्री कच्चा बाबा फिजिकल एकेडमी ने दौड़ प्रतियोगिता कराई। दो, 1.6 और एक किमी दौड़ में वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर और फैजाबाद के अलावा बिहार के धावकों ने भाग लिया। बारिश से मैदान गीला हो गया। लिहाजा, दौड़ प्रतियोगिता पहाड़िया-बलुआ मार्ग पर हुई। इसमें विमल, दीपक, रमेश, खुशबू विश्वकर्मा, मौसम मौर्य, श्रेया यादव, सौरभ यादव, रामाशीष, इंद्रजीत विजयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.