वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव-गिरांव और कस्बों के चकरोड (कच्चा रास्ता) और खड़ंजे को पक्की सड़कों में बदला जाएगा। आठों विधानसभा क्षेत्रों में 120 करोड़ की लागत से सड़कें बनेंगी। इनकी चौड़ाई तीन मीटर होगी, जबकि दोनों ओर एक-एक मीटर की पटरियां बनाई जाएंगी। स्थानीय विधायकों के प्रस्ताव के बाद सड़कों का एस्टीमेट शासन को भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (सीएमजीएसवाई) के तहत न्यूनतम एक किलोमीटर लम्बे खड़ंजे और चकरोड का निर्माण बिटुमिन (तारकोल) से करके उसे पक्की सड़क का स्वरूप देना है। एक विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ की लागत से सड़कें बनेंगी। इस सम्बंध में अजगरा विधायक टी. राम, पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सेवापुरी विधायक नीलरतन सिंह पटेल 'नीलू', रोहनिया विधायक डॉ. सु...