Varanasi News: पं. रामाजी की स्मृति में हुई संगीत सभा
वाराणसी, अगस्त 17 -- Varanasi News: वाराणसी। ठुमरी सम्राट पं. रामाजी शुक्ल की 54वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में अस्सी घाट पर संगीत सभा हुई। पं.रामाजी शुक्ल स्मृति न्यास, सुबह-ए-बनारस आनंद कानन, भावप्रभा पद्म संस्थान तथा कला संगम ग्लोबल के तत्वावधान में हुए आयोजन में नई पीढ़ी के कलाकारों ने गायन-वादन, नृत्य प्रस्तुत किया। इनमें राधिका मिश्रा, ओमकार सिंह, मोहित परोहा, वैष्णवी गुप्ता शामिल थे। डॉ. अभिजीत दीक्षित, योगाचार्य पं. विजय प्रकाश मिश्र, गौरी शुक्ला, श्रीश शुक्ला आदि उपस्थित रहे। स्वागत डॉ. प्रीतेश आचार्य और संचालन सीमा केसरी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.