वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: वाराणसी। भोजूबीर में रविवार शाम पेट्रोल पंप संचालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद बदमाश बेहोशी की हालत में उन्हें महावीर मंदिर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास छोड़कर फरार हो गए। कैंट पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिवपुर के खुशहाल नगर कॉलोनी, सेक्टर-ए निवासी अनूप कुमार सिंह ने कैंट थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पिता दिनेश सिंह भोजूबीर स्थित एक पेट्रोल पंप का संचालन करते हैं। रविवार शाम करीब 5:45 बजे वह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान उचक्कों ने उन्हें अपने झांसे में लिया और कथित तौर पर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उन्हें एक ऑटो में बैठाकर बेहोश कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, बेहोश...