वाराणसी, जुलाई 30 -- Varanasi News: चौबेपुर। कैथी बाजार में मंगलवार रात अराजकतत्वों ने दुर्गा मंदिर के पास पूजा पंडाल की दीवार गिरा दी। इससे तनाव फैल गया। घटना से नाराज दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने मामले में तहरीर दी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान पंडाल का कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया था। पीछे की दीवार बची थी। अराजकतत्वों ने मंगलवार रात उसे गिरा दिया गया। ग्रामीणों ने गांव के ही व्यक्ति पर यह हरकत करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...