Varanasi News: पंचबदन प्रतिमा का हुआ हरियाली शृंगार
वाराणसी, अगस्त 28 -- Varanasi News: वाराणसी। श्रावण पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बाबा विश्वनाथ की पंचबदन प्रतिमा का हरियाली शृंगार गुरुवार को टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर किया गया। प्रात:काल गाय के दूध से बाबा का अभिषेक किया गया। महंत परिवार के प्रतिनिधि पं.वाचस्पति तिवारी ने बताया कि 28 अगस्त को बाबा की चल प्रतिमा का विश्वनाथ मंदिर में झूलनोत्सव किया जाएगा। इससे पूर्व गुरुवार को महंत आवास पर बाबा की पंचबदन प्रतिमा का पारंपरिक शृंगार किया गया। बाबा की चल प्रतिमा का पूजन ब्रह्ममुहूर्त में पं.*सुशील त्रिपाठी के आचार्यत्व में 11 वैदिक ब्राह्मणों ने किया। पंचबदन प्रतिमा का शृंगार संजीव रत्न मिश्र ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.