Varanasi News: पंचगंगा घाट पर 52 दिवंगतों का श्राद्ध-पिंडदान
वाराणसी, अक्टूबर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। पितृपक्ष में बुधवार को पंचगंगा घाट पर 52 ज्ञात-अज्ञात दिवंगत लोगों की शांति के लिए तीर्थ श्राद्ध और पिंडदान किया गया। सालभर के अंदर दिवंगत लोगों का अंतिम संस्कार तो हुआ लेकिन उन्हें अपना कहने वाला कोई नहीं था। अमन कबीर सेवा न्यास ने उनके अंतिम संस्कार से पिंडदान तक की जिम्मेदारी निभाई। तीर्थ श्राद्ध और पिंडदान पं.वेद आशीष महाराज के आचार्यत्व में किया गया। बता दें कि न्यास के अध्यक्ष अमन कबीर लंबे समय से उन लोगों के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाते हैं, जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यास ज्ञात-अज्ञात लोगों के शवों का अंतिम संस्कार मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर कराता है। यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष अमावस्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.