Varanasi News: पंखा फैक्टरी के गोदाम में फिर भड़की आग
वाराणसी, अक्टूबर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मोढ़ैला (मंडुवाडीह) में पंखा फैक्टरी के गोदाम में लगी आग बुधवार फिर धधक उठी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने घंटेभर के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। दोबारा आग भड़कने के बाद आसपास के लोग सहम गए थे। मोढ़ैला स्थित पंखा फैक्टरी और गोदाम में सोमवार को आग लग गई थी। भीषण आग 48 घंटे बाद भी पूरी तरह शांत नहीं हो सकी थी। बुधवार तड़के मलबे के नीचे दबी चिंगारियां फिर भड़क उठीं। आग की लपटें दोबारा उठते ही इलाके में लोग सहम गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद काबू पाया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गोदाम में पंखा बनाने और फिनिशिंग में इस्तेमाल होने वाले ज्वलनशील रसायन रखे हैं। मलबे के नीचे हवा के संपर्क से आग दोबारा धधकी। उधर, आग से इमारत की संरचना प्रभावित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.