Varanasi News: न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड के गठन की मांग
वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: वाराणसी। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के प्रदेशव्यापी अभियान के क्रम में मंगलवार को मजदूरों ने उप श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड का गठन करने, नोएडा में गिरफ्तार श्रमिकों को बिना शर्त रिहा करने, उनपर दर्ज केस वापस लेने, ओवरटाइम का डबल वेतन सुनिश्चित करने, ठेका प्रथा समाप्त करके ठेका मजदूरों को कम्पनी के रोल पर रखने समेत आठ सूत्रीय मांगें उठाईं। उप श्रमायुक्त महेश कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सहायक श्रमायुक्त अविनाश चंद्र तिवारी भी मौजूद रहे। प्रदर्शन करने वालों में राजेश्वर सिंह, मोहन यादव, रविकुमार, प्रेमचंद यादव, श्यामसुंदर पटेल, राजू यादव, बसंत पटेल, रामकुमार झा, कालीचरण आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.