Varanasi News: नौ साल के शिवाय बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस
वाराणसी, जुलाई 27 -- Varanasi News: वाराणसी। जिले के 9 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी मास्टर शिवाय सिंह ने रविवार को रुद्रपुर (उत्तराखंड) में आयोजित फिडे (अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ) की ओर से मान्यता प्राप्त इंटरनेशनल फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट में चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शिवाय सिंह ने 9 चक्रों में 7 जीत और 2 ड्रॉ के साथ कुल 8 अंक अर्जित किए। प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्गों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। शिवाय सिंह को ट्रॉफी, मेडल तथा आयोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं की ओर से Rs.1.50 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। शिवाय वाराणसी के द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 4 के छात्र हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.