Varanasi News: नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: चौबेपुर। नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से धोखाधड़ी और जालसाजी में चौबेपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बनकट गांव निवासी कुंवर शमशेर बहादुर ने पुलिस को बताया कि नीरज कुमार ने केनरा बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज और सादे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिये। उन्हीं दस्तावेजों का दुरुपयोग कर केनरा बैंक लहरतारा शाखा तथा उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक पांडेयपुर में दो बैंक खाते खुलवा दिए। जियो सिम कार्ड भी अपने नाम ट्रांसफर करा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.