वाराणसी, सितम्बर 17 -- Varanasi News: वाराणसी। सखी वुमेन्स क्लब की ओर से गुरुवार को तीज महोत्सव मनाया गया। क्लब की संस्थापिका श्वेता मिश्रा, अध्यक्ष पारुल पांडे, सचिव प्रियंका दूबे, संचालक कविता पाठक और ननसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विभिन्न स्पर्धाओं के बाद नेहा मिश्रा तीज क्वीन चुनी गईं। अमृता सिंह ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। मोना और जया ने शंकर-पार्वती का मोहक रूप में धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मेहंदी, नृत्य, गीत और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। ग्रुप डांस पारुल, मधु, श्रुति, प्रेरणा और श्वेता ने किया। अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच देकर आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...