वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईएमए की बनारस शाखा और लायंस आई बैंक के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नेत्रदाता परिवार सम्मान और नेत्रदान जागरूकता समारोह में तीन सौ लोग सम्मानित हुए। नेत्रदान पखवाड़े के तहत कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अनुराग टंडन की बड़ी पियरी स्थित क्लीनिक में किया गया। मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि मृत्यु के बाद नेत्रदान से किसी की रोशनी देना महान संकल्प है। उन्होंने इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने लायंस आई बैंक के अध्यक्ष मुकुल लाल टंडन को बधाई दी। समारोह की अध्यक्षता लायंस आईबैंक के सचिव और आईएमए बनारस के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने की। यह भी पढ़ें- एम्स देवघर : एमबीबीएस छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिया नेत्रदान का संदेश उन्होंने कहा कि न...