वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत की तरफ से प्राध्यापक यशवंत राव केलकर के जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को 'पूर्व कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह' और 'प्रिय केलकर' अभिवाचन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने सदैव राष्ट्रहित, शिक्षा, सामाजिक चेतना और नेतृत्व निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। प्राध्यापक यशवंतराव केलकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उच्च शिक्षामंत्री ने कहा कि उनके विचार नई पीढ़ी के लिए आज भी समान रूप से प्रासंगिक एवं प्रेरणादायी हैं। उन्होंने परिषद के पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्र के निर्माण म...