Varanasi News: नेताजी का संघर्ष हम सब के लिए प्रेरणा : अजय राय
वाराणसी, नवम्बर 23 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मुलायम सिंह यादव का संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनसेवा का संकल्प सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। वह केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों एवं वंचितों के अधिकारों की बुलंद आवाज थे। ये बातें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहीं। वह रविवार को मुलायम सिंह की 87वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी की ओर से लोहता स्थित सगुन लॉन में आयोजित स्मृति समारोह को संबोधित कर रहे थे। राय ने कहा कि नेताजी का संपूर्ण जीवन आदर्श, सदाचार, सामाजिक सद्भाव और समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाजवाद की विचारधारा को मजबूती प्रदान करते हुए हमेशा समा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.