वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: रोहनिया (वाराणसी), संवाददाता। काशी विद्यापीठ विकासखंड के अंतर्गत अमरा खैराचक में नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य इंटरनेट की धीमी गति के कारण प्रभावित रहा। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे केंद्र पर नए मतदाताओं के पंजीकरण का काम चल रहा था, लेकिन नेटवर्क की समस्या के चलते फॉर्म अपलोड नहीं हो पा रहे थे। इससे आवेदन करने पहुंचे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। केंद्र पर मौजूद विवेक पांडेय अपना फॉर्म अपलोड कराने के लिए बैठे थे, लेकिन इंटरनेट की धीमी गति के कारण उनका फॉर्म अपलोड नहीं हो पा रहा था। इस दौरान अन्य लोग भी नेटवर्क की समस्या से परेशान नजर आए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: जीआईसी अनपरा बूथ पर मतदाताओं की फजीहत मौके पर मौजूद बीएलओ मीरा देवी ने बताया कि सुबह से अब तक केवल तीन फॉर्म...