वाराणसी, जुलाई 9 -- Varanasi News: वाराणसी। नमो घाट पर नित्य होने वाली सांस्कृतिक संध्या काशी वंदन में गुरुवार को प्रणाली डांस अकादमी की छात्राओं ने कथक शैली में नृत्य नाटिका का मंचन किया। बृष्टि चक्रवर्ती के निर्देशन में छात्राओं ने 'शिव गंगा काशी' थीम पर किए गए प्रदर्शन में बनारस की विशिष्ट परंपराओं के दर्शन कराए। प्रस्तुति में इशिता मुखर्जी, सृष्टि यादव, परी यादव, सुनैना राव और पायल सिंह ने हिस्सेदारी की। संचालन अनूप कुमार मिश्रा और संयोजन अंशुमन महाराज ने किया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: नमो घाट पर शालिनी का आकर्षक भरतनाट्यम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...