Varanasi News: नीलकंठ ने 50वें दिन किया ईश्वरगंगी वार्ड में प्रवास
वाराणसी, सितम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने रविवार को वार्ड प्रवास के 50वें दिन ईश्वरगंगी वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया। मार्ग में खराब पत्थर ठीक कराए। विधायक ने छोटे-बड़े सभी मंदिरों के जाने वाले मार्गों की सफाई और दुरुस्त करने के लिए नगर निगम को निर्देश दिया। कज्जाकपुरा स्थित ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल में आयोजित लाभार्थी कैम्प में काफी संख्या में लोगों ने पंजीकरण कराया। विधायक ने योजनाओं के स्टालों पर जाकर लाभार्थियों से बातचीत की। गर्भवतियों को पु्ष्टाहार बांटे, बच्चों का अन्नप्राशन कराया एवं पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक बांटे। विधायक ने बताया कि 19 जुलाई से शुरू 76 दिनी वार्ड प्रवास के दौरान 15 हजार परिवारों से सीधा संवाद किया। 50 से अधिक जनचौपाल लगाई। पर्यावरण सुरक्षा की दृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.