वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: वाराणसी। संत शिरोमणि रविदास के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को रामकटोरा स्थित छोटी मलदहिया से शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी की अगुवाई में कलश यात्रा निकली। यह कबीरचौरा, पियरी, बेनिया होते हुए रामसिंह अखाडे पर समाप्त हुई। यात्रा में आगे डॉ. नीलकंठ मिट्टी से भरे कलश को सिर पर रखकर पैदल चल रहे थे। उनके पीछे सेवा बस्ती के महिला-पुरुष, बच्चे तथा भाजपा कार्यकर्त्ता भजन गाते चल रहे थे। रामसिंह अखाड़े में कलश पर पुष्प अर्पित कर संत रविदास के चित्र को नमन किया गया। विधायक ने कहा कि संत रविदास ने समाज में सुधार, समरसता और मेलमिलाप का मार्ग दिखाया। यह भी पढ़ें- संत गुरु रविदास जी की पावन कलश वंदन यात्रा निकाली इस मौके पर डोम समाज के अध्यक्ष अजय कुमार, राजीव सिंह, गोपालजी गुप्ता, संजय केशरी, अनं...