Varanasi News: नीलकंठ ने लाभार्थी कैम्प में शिशुओं का कराया अन्नप्राशन
वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी। दुर्गाकुंड वार्ड अंतर्गत सामुदायिक भवन कबीर नगर में रविवार को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी कैम्प का आयोजन किया गया। दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने योजनाओं के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक, क्रेडिट कार्ड व स्वीकृति पत्र बांटे। बाल विकास कैम्प में जाकर शिशुओं को अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं के लिए पुष्टाहार बांटे। नि:शुल्क नेत्र परीक्षण का 177 लोगों ने लाभ उठाया। इससे पूर्व विधायक ने घसियारी टोला वार्ड का भ्रमण कर व्यवस्थाएं परखीं। कई जगहों पर कूड़े के ढेर, जाम गली पिट और टूटी गलियों की शिकायत मिली। विधायक ने अधिकारियों को तत्काल कारवाई के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद अक्षयवर सिंह, राजीव सिंह डब्बू, डॉ. वीरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.