Varanasi News: नीलकंठपुरम कॉलोनी में एक माह से हालात नारकीय
वाराणसी, सितम्बर 17 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। चितईपुर क्षेत्र की नीलकंठपुरम कॉलोनी के नागरिक पिछले एक माह से नारकीय हालात के बीच दिन गुजार रहे हैं। पानी से घिरे सैकड़ों मकानों के बाशिंदों की दिनचर्या अस्तव्यस्त हो गई है। कई परिवारों के बच्चे स्कूल, कोचिंग नहीं जा पा रहे हैं। दैनिक जरूरत की चीजें लानी भी मुश्किल हो गई हैं। यहां पानी निकालने के लिए लगा पंप नाकाफी साबित हो रहा है। एक माह से जमा पानी का रंग काला पड़ गया है। उसमें जलकुंभी भी जहां-तहां तैरती देखी जा सकती है। स्थानीय निवासी कैलाशनाथ सिंह, विकास श्रीवास्तव, चंद्रमणि द्विवेदी, प्रताप मिश्रा, सुरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. शेफालिका राय, दीपाली मिश्रा ने कहा कि पिछले एक माह से जलभराव के कारण बदबू के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। पानी सड़ने से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.