वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। यदि किसी व्यक्ति को यह ज्ञान हो जाए कि अब तक उसने बहुत पाप किए हैं। वह स्वयं को निष्पाप करके ईश्वर की शरणागति चाहता है तो उसके लिए एकमात्र मार्ग पश्चाताप है। पाश्चाताप से बढ़कर कोई अन्य उपाय नहीं है। ये बातें पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने शुक्रवार को कहीं। वह अस्सी स्थित दक्षिणामूर्ति मठ में मंगल सत्र के दौरान अनुयायियों के प्रश्नों के उत्तर दे रहे थे। शंकराचार्य ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को पश्चाताप का भाव मन में रखते हुए 'शिव-शिव' का सवा लाख बार जप करना चाहिए। एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में सभी कार्य भगवदर्थ अर्थात् भगवान के लिए ही किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: प्रारब्ध तो सबको भोगना ही है : शंकराचार्य हम सो कर उठ...