Varanasi News: निशी सिंह ने रखा लोक संगीत में कदम
वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। संगीत, कला, साहित्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़ीं कलाकार निशी सिंह ने पहली बार लोक संगीत की दुनिया में कदम रखा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की माटी की खुशबू से सराबोर उनका नया लोकगीत 'लागा का मोरा मनवा' जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। यह जानकारी निशी सिंह रविवार को दुर्गाकुंड स्थित एकेएस पैलेस में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि उनके हिंदी-पंजाबी गीत 'सोणिया मन मोणिया' और अभिनेता मनीष पॉल के साथ दर्द भरे गीत 'दर्द कितना है' को श्रोताओं का भरपूर प्यार मिला। अब लोकसंगीत के क्षेत्र में उनका यह नया प्रयोग है। देश के तमाम संगीत महोत्सवों में उपस्थिति दर्ज करा चुकी निशी सिंह ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.