वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी। शिवरतनपुर (भेलूपुर) की नीलिमा सिंह ने कैंट थाने में सारंग तालाब (सारनाथ) निवासी कुशाग्र श्रीवास्तव और उसकी पत्नी शुभांगी के खिलाफ कैंट थाने में ठगी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि नदेसर में गुड लाइफ फाइनेंशियल हब के नाम से कार्यालय खोल निवेश कराकर कई लोगों से करोड़ों की ठगी की है। आरोप है कि खुद को निवेश सलाहकार बताकर अधिक लाभ और मासिक ब्याज का लालच दिया गया। 25 मार्च 2025 को तुलसीपुर-महमूरगंज की पुनीता सिंह के आवास पर बेटी की शादी के लिए रखी रकम में से चार लाख रुपये निवेश के नाम पर ले लिया। कुछ समय तक ब्याज की रकम दी गई लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया। अवधि पूरी होने के बाद मूलधन भी नहीं लौटाया गया। नीलिमा सिंह के अनुसार 25 मई 2026 को रकम मांगने पर कुशाग्र, शुभांगी और उनके कुछ अज्ञात साथ...