Varanasi News: निवेदिता शिक्षा सदन में कजरी ने बांधी समा
वाराणसी, अगस्त 30 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को कजरी महोत्सव आयोजित किया गया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने काशी की लोकगायन परंपरा संजोने के उद्देश्य से कॉलेज को कजरी व्याख्या केंद्र बनाया है। भाऊराव देवरस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने मनमोहक कजरी प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र राय और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सदस्य हरेंद्र राय मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं और शिक्षिकाओं की गायन शैली की सराहना की। कार्यक्रम में लोक कल्याण न्यास के मंत्री रामसुचित पांडेय, कॉलेज प्रबंधक रंगनाथ साबू, कोषाध्यक्ष शिवचरण अग्रवाल और कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: धर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.