Varanasi News: निर्माण से रोक रहे मनबढ़, मांग रहे रंगदारी
वाराणसी, सितम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। मढ़ौली स्थित सेंट जॉन्स कॉलोनी में रहने वाले देवरिया के मुकेश दुबे ने मंडुवाडीह थाने में रंगदारी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि रिसेल प्लाट पर निर्माण के दौरान आरोपी बाधा डाल रहे हैं, दो लाख रुपये रंगदारी मांग रहे हैं। मुकेश ने बताया कि उन्होंने कॉलोनी में साल 2017 में एक रि-सेल प्लॉट खरीदा था। वर्तमान में उस पर निर्माण करा रहा है। वहां का निवासी सुभाष यादव अपने लोगों के साथ आता है, मारपीट करता है। वह निर्माण के पहले दो लाख रुपये रंगदारी मांग रहा है। बताया कि दो दिन पहले आरोपी अपने भाई-भतीजे एवं 15 अज्ञात लोगों के साथ आया। मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया। महिलाओं के साथ भी मारपीट की। परिवार के लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.