Varanasi News: निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग पर फर्म ब्लैक लिस्ट
वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। कंचनपुर में मियावाकी पद्धति से पार्क और ऋषि मांडवी जोन में निर्माण कार्यों में लापरवाही पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नाराजगी जताई है। सोमवार को निरीक्षण के दौरान एक साल बाद भी कार्य सुस्त होने, निर्माण में घटिया गिट्टी का उपयोग तथा जमीन पर सरिया में जंग लगने जैसी कमियां मिलने पर संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। उन्होंने कंचनपुर में पार्क में पाथ-वे के किनारे मिट्टी का भराव समय से कराने, पार्क में अव्यवस्थित तालाब की डिजाइन तैयार कर एस्टीमेट के साथ प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था को पाथ-वे पर ग्रिल लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण में तालाब के उत्तर बाउंड्री वॉल से सटे कुछ भवनों से पार्क की तरफ गंदे पानी की निकासी करने की शिकायत पर जलकल विभाग के अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.