वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। डीएम सत्येन्द्र कुमार ने मंगलवार को विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं में लापरवाही बरतने पर राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक (पीएम) सहित 12 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान उन्होंने कार्यों की पूर्णता की समय-सीमा तथा समस्याओं की जानकारी ली। इसमें कई तरह खामियां सामने आईं। इससे नाराज डीएम ने राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड-भदोही के परियोजना प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ विभागीय कार्रवाई और निलंबित करने के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया। जलनिगम (ग्रामीण) के एक्सईएन अधिशासी अभियन्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि और मुख्य अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश देते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा है। सीएम ग्रिड...