वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में रविवार को डीएम सत्येंद्र कुमार ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने इसकी कार्य प्रगति की जानकारी ली। कार्यदायी संस्था के अधिकारी को अप्रैल, 2027 तक बेड एक्सटेंशन का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर गुणवत्तायुक्त निर्माण कराया जाए। कहा कि डॉक्टरों और कर्मचारियों के आवास की व्यवस्था कॉलेज कैंपस में की जाए। उन्होंने संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्देश दिया। डीएम ने सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार से अस्पताल में सौ शैय्या वाले आईसीयू के निर्माण की प्रगति जानी। इसका निर्माण एनएचएम की फंडिंग से कराया जाएगा। ले-आउट का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने आईसीयू के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश द...