वाराणसी, सितम्बर 13 -- Varanasi News: वाराणसी। बरेका स्थित बाल निकेतन विद्यालय में रविवार को ऑन-द-स्पॉट निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें बरेकाकर्मियों के लगभग 267 बच्चों ने दिमागी कसरत की। बरेका महिला कल्याण संगठन की सचिव राखी गुप्ता और वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य पूजा मौर्या तथा सुनीता ने निबंध के विषयों की घोषणा की। बच्चों ने निर्धारित 2 घंटे में अपने विचारों को निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया। सचिव ने कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों में रचनात्मकता, लेखन क्षमता, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती है। इस मौके पर संगठन की सदस्य प्रियंका प्रसाद, मीनाक्षी सिंह, स्वाति चौधरी, पूनम जायसवाल आदि उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- रेलवे महिला कल्याण संगठन ने कराई निबंध प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- Agra News: ऑन-द-स्पॉट निबंध प्रतियोगिता का हुआ आय...