वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी। सहकारिता सप्ताह में सोमवार को जिला सहकारी बैंक की ओर से सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 'सहकारिता के माध्यम से बच्चों में बचत को प्रोत्साहन' विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा-9 और 10 के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा-10 के छात्र वंश कुमार को प्रथम, जबकि कुनाल सिंह को द्वितीय तथा आयुष कन्नौजिया को तृतीय स्थान हासिल हुआ। सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मिलिंद ने इन छात्रों को सर्टिफिकेट के साथ क्रमश: 1100 रुपये, 800 रुपये और 500 रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजयी राम, मनोज कुमार, अरविंद कुमार, सिरजू राम, चंद्रशेखर, एनके राय, प्रशांत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...