वाराणसी, जुलाई 3 -- Varanasi News: वाराणसी। नाला सफाई पर नगर निगम भले लाख दावे करे लेकिन साकेतनगर, ब्रह्मानंदनगर में ही गंदगी सच बता देती है। मानसून सिर पर है और अब भी नाले बजबजा रहे हैं। साकेत सेवा समिति के सचिव हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से इसकी शिकायत की है। उन्होंने नगर आयुक्त से इन नालों की सफाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि ब्रह्मानंदनगर पुलिया के पूर्व अस्सी नाले की सफाई नहीं हुई है। इसी अस्सी नाले में हजारों मकानों का सीवर भी जाता है। हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि नगर विकास मंत्री डॉ.एके शर्मा के आगामी वाराणसी दौरे पर उनसे मिलकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सीवर चैंबर में भर दिया मलबा, जलालीपुरा में ओवरफ्लो यह भी पढ़ें- Hathras News: मानसून से पहले अटे पड़े नाले, ...