Varanasi News: नाम वापसी एक भी नहीं, मैदान में 34 उम्मीदवार
वाराणसी, अक्टूबर 10 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विधान परिषद-वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव में 34 उम्मीदवार जोर आजमाइश करेंगे। इनमें स्नातक खंड के 24 और शिक्षक 10 प्रत्याशी हैं। शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था लेकिन, कमिश्नरी स्थित अपर आयुक्त न्यायालय में निर्धारित समय शाम चार बजे तक किसी उम्मीदवार ने पर्चा वापस नहीं लिया। नाम वापसी की तिथि बीतने के बाद सभी उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। चुनाव के प्रमुख चेहरों में भाजपा के स्नातक प्रत्याशी केदारनाथ सिंह, शिक्षक प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा हैं। वहीं सपा के निवर्तमान स्नातक एमएलसी व प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा, निवर्तमान शिक्षक एमएलसी और प्रत्याशी लाल बिहारी यादव, शिक्षक नेता एवं पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह और संजय प्रियदर्शी भी ताल ठोंक रहे हैं। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.