Varanasi News: नामवर सिंह ने कविता को समय से जोड़कर देखा
वाराणसी, अक्टूबर 12 -- जन्मशती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से आलोचक डॉ. नामवर सिंह की जन्मशती पर सोमवार को 'डॉ. नामवर सिंह : हिंदी आलोचना का संवादी स्वर' विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में प्रसिद्ध कवि मदन कश्यप ने कहा कि नामवर सिंह ने मार्क्सवादी आलोचना का जनवादी विस्तार किया। वह पहले आलोचक थे, जिन्होंने कविता को अपने समय से जोड़कर देखा। अध्यक्षता करते हुए प्रो. अष्टभुजा शुक्ल ने कहा कि नामवर सिंह को गढ़ने में कामता प्रसाद विद्यार्थी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामसुधार सिंह ने कहा कि जीवनपर्यंत स्वयं को संशोधित करते रहने का स्वभाव नामवर सिंह को विशिष्ट आलोचक बनाता है। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.