वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। चोलापुर क्षेत्र में चाकू से डराकर नाबालिग लड़की के यौन शोषण में दोषी संजय पटेल को 20 साल कैद की सजा सुनाई गई। विशेष न्यायाधीश प्रथम (पॉक्सो एक्ट) विकास श्रीवास्तव की कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए 10 हजार रुपये जुर्माना भी ठोका। इसे न चुकाने पर छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। कोर्ट में विशेष लोक अभियोजक आदित्य नारायण सिंह ने पैरवी की। अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोलापुर क्षेत्र के एक गांव में 20 सितंबर, 2016 की शाम छह बजे नाबालिग लड़की नहर किनारे गई थी। गांव निवासी संजय पटेल ने उसे पकड़ लिया। उसने उसे चाकू से डराकर उसका यौन शोषण किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर पीड़िता ने मां को सारी बात बताई। परिजनों ने 30 म...