Varanasi News: नाट्य मंचनों में उभरी 'नमो सेवा गाथा'
वाराणसी, सितम्बर 30 -- Varanasi News: वाराणसी। भाजपा के 'नमो सेवा गाथा' अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर कला और जन-सरोकार का संगम देखने को मिला। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों और नाट्य मंचन के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के संघर्षों और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। इस सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ अस्सी चौराहा पर हुआ। संकटमोचन मंदिर, चितरंजन पार्क और गोदौलिया चौराहा पर नुक्कड़ नाटकों के जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और सेवा-संकल्पों को रोचक एवं तार्किक ढंग से प्रस्तुत किया गया। बुधवार को नेहरू पार्क (कैंटोंमेंट), सिगरा स्टेडियम, महमूरगंज तिराहा, बीएलडब्ल्यू तिराहा, सुन्दरपुर सट्टी, रामनगर किला परिसर और रामनगर घाट पर भी आयोजन होंगे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: नुक्कड़ नाटक के जरिए सरकार की योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.