वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। प्रधानमंत्री के आदर्श गांव नागेपुर में आशा ज्ञान पुस्तकालय से जुड़ीं सात छात्राएं कोयंबटूर के आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल में नर्सिंग कोर्स करेंगी। उनका चयन स्कॉलरशिप योजना के तहत किया गया। तीन वर्ष तक उन्हें अध्ययन और रहने-खाने की नि:शुल्क सुविधा दी जाएगी। लोक समिति पुस्तकालय भवन में शनिवार को चयनित छात्राओं का सम्मान किया गया। पुस्तकालय संयोजक पंचमुखी सिंह ने बताया कि शंकरा आई हॉस्पिटल (हरहुआ) की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर ममता (अमीनी), निशा (मेहदीगंज), पायल और दिव्या (नागेपुर), शिवानी विश्वकर्मा (बेनीपुर), संध्या सिंह (हरसोस) तथा लक्ष्मी पटेल (करधना) का चयन किया गया। ये छात्राएं बुनकर, किसान और मजदूर परिवार की हैं। उन्हें करीब ढाई लाख रुपये की स्कॉलरशि...