वाराणसी, अगस्त 16 -- Varanasi News: ​वाराणसी। नागपंचमी के मद्देनजर रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जैतपुरा स्थित नागकुआं क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने आलोक विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बेहतर सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके बाद नगर आयुक्त ने औसानगंज क्षेत्र में पेयजल, सीवर और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। पार्षद विवेक जायसवाल के साथ निरीक्षण के दौरान बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों को देखा और समाधान का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...