Varanasi News: नहर के नाले में मिला अधेड़ का शव
वाराणसी, अगस्त 30 -- Varanasi News: चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। मोलनापुर मिश्रानपुरा मोड़ (चौबेपुर) के पास शनिवार सुबह नहर के सिंचाई विभाग के नाले में एक अधेड़ का शव मिला। उसकी पहचान मोलनापुर निवासी 45 वर्षीय जयप्रकाश गौड़ उर्फ खलनायक के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। जयप्रकाश नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में रहता था। वह एक ढाबे पर काम करता था। रक्षाबंधन पर छुट्टी के कारण काम पर नहीं गया था। रविवार शाम को घर से निकला, लेकिन देर रात तक लौटकर नहीं आया। शनिवार सुबह गांव के बाहर सिंचाई नाले में उसका शव मिला। परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश शराब पीने के लिए एक ठेके पर गया था, जहां चार लोगों से उसका विवाद हुआ था। परिजनों ने आशंका जताई कि विवाद के दौरान उन्हीं लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या की होगी। जयप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.