Varanasi News: नशे में धुत यात्री पार्किंग में सोया, दुबई की उड़ान छूटी
वाराणसी, अक्टूबर 1 -- Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार रात दुबई जाने के लिए पहुंचा एक यात्री नशे की हालत में पार्किंग में ही सो गया। इससे उसकी दुबई की उड़ान छूट गई। बाबतपुर चौकी पुलिस ने यात्री को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुंचाया। गोरखपुर में बड़हलगंज निवासी भूषण कुमार को बुधवार रात 9.05 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से आईएक्स-183 से दुबई जाना था। वह शाम करीब 5.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यात्री अत्यधिक नशे में था। इसके चलते वह एयरपोर्ट की पार्किंग में ही सो गया। इसकी जानकारी मिलने पर सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने यात्री की जांच करने के बाद बाबतपुर चौकी को सूचना दी। यह भी पढ़ें- यात्रियों के परिवारों के लिए हवाई अड्डे पर विशेष इंतजाम च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.