Varanasi News: नशा-कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ की रैली
वाराणसी, अक्टूबर 12 -- बालिका महोत्सव में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेश Varanasi News: कछवांरोड, संवाद। बेनीपुर गांव में सोमवार को आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में बालिका महोत्सव आयोजित किया गया। किशोरियों ने रैली निकाल लोगों को नशा, भ्रूण हत्या, दहेज और बाल विवाह से सचेत किया। कहा कि सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने में भलाई है। बालिका महोत्सव में बेनीपुर, नागेपुर, करधना, गणेशपुर, कुंडरिया समेत कई गांवों की किशोरियों ने भाग लिया। उन्होंने बेनीपुर पंचायत भवन से बाजार तक 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' रैली निकाली। वे 'नजरें नहीं झुकाना है, आगे बढ़ते जाना है', 'भ्रूण हत्या बंद करो', 'बाल विवाह बंद करो' और 'शराब बिक्री पर रोक लगाओ' समेत कई नारे लगा रही थीं। उन्होंने सरकार से शराब बिक्री पर रोक लगाने और दहेजलोभियों-भ्रूण हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.