Varanasi News: नशामुक्ति का संकल्प लेकर निकाली साइकिल यात्रा
वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत के लिए संकल्प अभियान' के अंतर्गत गुरुवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य भवन से साइकिल यात्रा निकाली गई। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा रवाना की। साइकिल यात्रा के माध्यम से युवाओं ने न केवल नशे के दुष्परिणामों के प्रति समाज को जागरूक किया, बल्कि स्वस्थ जीवन, संस्कार, सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण का प्रभावशाली संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शरीर और मन को ही दुर्बल नहीं करता, बल्कि उसके दुष्प्रभाव परिवार, समाज और राष्ट्र की सामूहिक शक्ति को भी प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, संस्कारवान, जागरूक और नशामुक्त युवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.