वाराणसी, सितम्बर 17 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी), संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के गजोखर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश में आधा दर्जन छात्रों ने कक्षा 10 के छात्र देवांश जायसवाल को मारपीट कर घायल कर दिया। सिर में चोट आने पर उसे पीएचसी पिंडरा में भर्ती कराया गया। बड़ागांव के करमपुर निवासी पिता सुचेंद्र जायसवाल ने फूलपुर थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह उनका बेटा देवांश स्कूल एसेम्बली में शामिल होने जा रहा था। तभी कक्षा 12 के छात्रों ने गोलबंदी कर घेर लिया। सभी ने मिलकर पिटाई की। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नाबालिग छात्रों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अजयराज वर्मा ने बताया कि आरोपी छात्रों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। ...