वाराणसी, नवम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी की गलियों में शुक्रवार रात मां काली के जयकारों, सिंदूर और गुलाल की लालिमा से उत्सव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। देवनाथपुरा के नवसंघ क्लब की काली प्रतिमा का विसर्जन कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया। अति संवेदनशील इलाकों से गुजरी शोभायात्रा में जहां 250 पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे, वहीं भक्तों का उत्साह और परंपराओं के प्रति आस्था भी चरम पर रही। देवनाथपुरा स्थित पूजा पंडाल से मां काली की प्रतिमा को बेहद सावधानी से संकरी गलियों से निकालकर सोनारपुरा-गोदौलिया मुख्य मार्ग तक लाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। मुख्य सड़क पर पहुंचते ही बंगीय समुदाय की महिलाओं ने मां को सिंदूर अर्पित किया। विधि-विधान से पूजन के बाद शोभायात्रा आगे बढ़ी। विसर्जन शोभायात्रा मदनप...