Varanasi News: नलकूप से निर्बाध पेयजलापूर्ति न होने से लोग परेशान
वाराणसी, जुलाई 8 -- Varanasi News: पिंडरा। जल जीवन मिशन के तहत टिकरी खुर्द गांव में बने नलकूप से निर्बाध पेयजलापूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने समस्या समाधान के लिए मंगलवार को बीडीओ को पत्रक सौंपा। उनका कहना है कि गांव में नलकूप चलाने के लिए सोलर पैनल लगा है। पिछले दिनों इसकी बैटरी चोरी हो गई। इसके बाद जेनरेटर की व्यवस्था की गई। इसे चलाने के लिए प्रतिदिन 40 लीटर डीजल मिलता है। स्थिति यह है कि रोजाना घंटेभर जलापूर्ति के बाद डीजल खत्म हो जाता है। आरोप लगाया कि नलकूप संचालन में लगे लोग डीजल चोरी करते हैं। बीडीओ से उन्होंने समस्या समाधान की मांग की। पत्रक देने वालों में प्रमोद पांडेय, मंगारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू सिंह, अच्छेलाल पटेल, चुलबुल पांडेय, विनोद पांडेय और संदीप पांडेय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.