Varanasi News: नरसिंह दास चौथी बार निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित
वाराणसी, जुलाई 27 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नरसिंह दास चौथी बार नगर निगम की कार्यकारिणी के उपसभापति चुने गए हैं। सोमवार को स्मार्ट सिटी के सभागार में कार्यकारिणी समिति की बैठक में उनको निर्विरोध चुना गया। पार्षद मदनमोहन तिवारी ने उपसभापति पद के लिए नरसिंह दास के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका अनुमोदन कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने कर दिया। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने नरसिंह दास को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले वह जुलाई 2024, जुलाई 2018 तथा दिसंबर 2020 में भी उपसभापति रह चुके हैं। नरसिंह दास दशाश्वमेध वार्ड के पार्षद हैं। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण राय, अशोक मौर्या, माधुरी सिंह, सुशीला, इंद्रारानी देवी, राजकपूर चौधरी, गोविंद प्रसाद सिंह, संजय कुमार केशरी, बलराम कन्नौजिया, संदीप रघुवंशी, पार्षद अमरदेव यादव आदि मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.