वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दशाश्वमेध वार्ड के पार्षद नरसिंह दास नगर निगम कार्यकारिणी के चौथी बार उप सभापति चुने गए हैं। सोमवार को स्मार्ट सिटी के सभागार में कार्यकारिणी समिति की बैठक में उन्हें निर्विरोध चुना गया। पार्षद मदनमोहन तिवारी ने उपसभापति पद के लिए नरसिंह दास के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका अनुमोदन कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने कर दिया। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नरसिंह दास के अनुभवों का लाभ नगर निगम को मिलेगा। उनके लंबे अनुभवों से शहर के विकास की कार्ययोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतों के समाधान में मदद मिलेगी। नरसिंह दास ने कहा कि पार्टी के भरोसे का पूरा सम्मान करूंगा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: नरसिंह दास चौथी बार निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित सभी पार्षदों...