वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी। नमो घाट पर सोमवार रात पर्यटकों के साथ मारपीट की गई। भभुआ (बिहार) से घूमने आए युवकों की गेट नंबर दो पर सिक्योरिटी गार्ड और कुछ नाविकों ने मिलकर पिटाई की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि आपना अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। भभुआ निवासी दुरेश अंसारी सोमवार रात करीब 10 बजे अपने दोस्त मो. राकीब, अरमान फारुकी समेत पांच युवकों के साथ नमो घाट घूमने पहुंचा था। घाट बंद होने के बाद सभी गेट नंबर दो से वाहन स्टैंड की ओर बढ़ रहे थे। वहां गेट बंद था। युवकों ने गार्ड से गेट खोलने के लिए कहा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: नमो घाट पर गार्ड और नाविकों ने युवकों को पीटा इस पर विवाद हो गया। आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड और नाविकों ने युवकों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। य...