Varanasi News: नगवा के 200 घरों में गैस आपूर्ति बाधित, नहीं बना भोजन
वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: वाराणसी। नगवा क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क खोदाई के दौरान पाइप लाइन कटने से करीब 200 घरों में गैस आपूर्ति बाधित हो गई। देर रात तक सप्लाई बाधित होने से अनेक घरों में भोजन नहीं बन पाया। कई लोगों को ऑनलाइन भोजन मंगाना पड़ा। ट्रॉमा सेंटर के सामने शिवप्रसाद गुप्त लेन सहित आसपास के इलाकों में बिजली के भूमिगत तार बिछाने के लिए खोदाई हो रही है। बिजली विभाग और गेल के बीच समन्वय के अभाव के चलते सुबह 9 बजे के आसपास खोदाई के दौरान गैस की पाइप लाइन कट गई। गैस रिसाव की सूचना पर गेल ने आपूर्ति बंद करा दी। यह भी पढ़ें- Adityapur News: पानी की पाइप के आरपार बिछा दी गैस पाइप, टेस्टिंग में फटी सड़क इसके चलते नगवा क्षेत्र के कई घरों में सोमवार दोपहर के बाद रात में भी भोजन नहीं बना। बुजुर्गों, बच्चों और कामकाजी परिवारों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.